Thursday, January 18, 2024

"औरतें" रमाशंकर यादव विद्रोही

💙JAY BHIM 💙



रमाशंकर यादव विद्रोही

इतिहास में वह पहली औरत कौन थी, 

जिसे सबसे पहले जलाया गया, 

मैं नहीं जानता, 

लेकिन जो भी रही होगी, 

मेरी माँ रही होगी। 

लेकिन मेरी चिंता यह है कि 

भविष्य में वह आख़िरी औरत कौन होगी, 

जिसे सबसे अंत में जलाया जाएगा, 

मैं नहीं जानता, 

लेकिन जो भी होगी 

मेरी बेटी होगी, 

और मैं ये नहीं होने दूँगा। 

 

💙 आसमान में धान बो रहा हूँ: विद्रोही की कविता💙

 

 

मैं किसान हूँ

आसमान में धान बो रहा हूँ

 

कुछ लोग कह रहे हैं

कि पगले! आसमान में धान नहीं जमा करता

 

मैं कहता हूँ पगले!

अगर ज़मीन पर भगवान जम सकता है

 

तो आसमान में धान भी जम सकता है

और अब तो दोनों में से कोई एक होकर रहेगा

 

या तो ज़मीन से भगवान उखड़ेगा

या आसमान में धान जमेगा.

No comments:

🖋📚💙मूलनिवासी दोहावली SERIES -2🖋📚💙

  💙Jay bhim💙 नारी‌ के लिए ,  1. जितना कोमल बन रही, उतना शोषण होय।  सबला हो- अबला नहीं, इज्जत को मत खोय।। 2. जितना तुम पीछे हटत, दाबत पुर...