💙 JAY BHIM💙
महात्मा ज्योतिबा फुले
💙ज्योतिबा फुले के शैक्षिक विचार 💙
1. शिक्षा के बिना समझदारी खो गई,
समझदारी के बिना नैतिकता खो गई ,
नैतिकता के बिना विकास खो गया,
धन के बिना शूद्र बर्बाद हो गया,
शिक्षा महत्वपूर्ण है।
2. अनपढ़ , अशिक्षित जनता को फंसाकर
वे अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं
और यह वे प्राचीन काल से कर रहें हैं .
इसलिए आपको शिक्षा से वंचित रखा जाता है।
💙 ज्योतिबा फुले के सामाजिक विचार💙
1. बाल काटना नाई का धर्म नहीं, धंधा है।
चमड़े की सिलाई करना मोची का धर्म नहीं, धंधा है।
इसी प्रकार पूजा -पाठ करना ब्राह्मण का धर्म नहीं, धंधा है।
2. आपके संघर्ष में शामिल होने वालों से उनकी जाति मत पूछिए।
💙ज्योतिबा फुले के राजनैतिक विचार 💙
1. धर्म वह है जो समाज के हित में,
समाज के कल्याण के लिए है,
जो धर्म समाज के हित में नही है,
वह धर्म नही है।
2. शिक्षा स्त्री और पुरुष की प्राथमिक आवश्यकता है।
![]() |
| सत्यशोधक समाज के संस्थापक |
1. सत्य को जानने वाला समाज हीउन्नति कर सकता हैइसलिए हमेंसत्यशोधक समाज की आवश्यकता है।2. मंदिर आपको मानसिक गुलाम बनाता है
विद्यालय आपके जीवन को प्रकाश देता है।
मंदिर की घंटी अंधविश्वास धर्म पाखंड को बढ़ाता है
विद्यालय की घंटी ज्ञान तर्कपूर्ण और वैज्ञानिकता को बढ़ाता है।
3. स्त्री शिक्षा समाज के लिए आवश्यक है
एक स्त्री शिक्षित होकर
पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है।
4. शारीरिक रूप से बेशक आप मजबूत हो
मगर जब तक मानसिक रूप से
मजबूत नहीं होंगे
तब तक आप शोषण का शिकार होते रहेंगे।


No comments:
Post a Comment